Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग का शानदार प्रदर्शन, जीते दो स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय शटलर चिराग सेन ने हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ दो पदक जीते है।

चिराग का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में चिराग ने एकल व मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है। इस संबंध में उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 10 और 11 नंवबर को खेले गए बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने भारत के ही सिद्धार्थ प्रताप सिंह को सीधे सेटों में 21-17 व 21-18 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि मिश्रित युगल के फाइनल में चिराग व जेनानी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी विल्दान व मेलानी को आसानी से 21-9 व 21 -16 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया है।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

जिस परउनकी इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र अल्मोड़ा में खुशी की लहर है। चिराग सेन की उपलब्धि पर स्टेड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, संजय नज्जौन, नंदन रावत, विजय प्रताप सिंह, डीके जोशी आदि खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version