Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए हुई विस्तृत चर्चा, बनाई खास रणनीति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 1अप्रैल 2024 को नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज की अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी तारा चंद्र जोशी के संचालन में सम्पन्न हुई।

भाजपा सरकार को कुर्सी के मोह में देश की जनता का भलाई से कोई लेना देना नहीं- भूपेंद्र सिंह भोज

इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा हुई और विशेष रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि देश की जनता को गुमराह कर पिछले 10 साल से केंद्र सरकार में बैठी भाजपा सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा सरकार को कुर्सी के मोह में देश की जनता का भलाई से कोई लेना देना नहीं है, रोजगार के नाम पर दिन प्रतिदिन युवाओं का दमन हो रहा है, महिलाओं का शोषण हो रहा है, भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है।

अब भाजपा सरकार के झासे में नही आने वाली  जनता- विधायक मनोज तिवारी

विधायक मनोज तिवारी ने कहा की सबसे बड़ा घोटाला इलक्ट्रोल घोटाला है। अब जनता भाजपा सरकार के झासे में नही आने वाली है और जनता उत्तराखंड की पांचों सीटों को कांग्रेस की झोली में डालकर भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देगी। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि इस बार लोक सभा सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डालने के लिए कमर कस ली है

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद बगड़वाल,दिनेश रावत, मनोज विष्ट, निर्मल रावत गौरव बर्मा, विक्रम विष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, किशन लाल,संजय सिंह, अरविंद रौतेला, अमरनाथ सिंह भाकुनी,शरद साह, गीता मेहरा, दीपा साह, नारायण पांडे, तारा तिवारी, प्रदीप विष्ट, अमन अंसारी, लीला जोशी, वकुल शाह, रमेश चंद्र, कार्तिक साह, महेश आर्या, बी के भट्ट, दीपक कुमार, मनोज बर्मा, अनामिका साह आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version