Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नमामि गंगे अभियान के अंर्तगत कोसी नदी में चलाया गया स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

कुलपति प्रो0 भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का शुभारंभ

एस0एस0जे0 परिसर, अल्मोड़ा के योग, एन0एस0एस0 एवं बी0एड0 के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे अभियान में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज कोसी नदी में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। इसके पहले अल्मोड़ा परिसर के सिमकनी  मैदान में पर्यावरण संरक्षण एवं नदी पुनर्जनन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो0 जे0 एस0 रावत, विशष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 भंडारी, कुलसचिव देवेन्द्र बिष्ट एवं सह परीक्षा प्रभारी डॉ भास्कर चौधरी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गंगा एवं उसकी सहायक नदियों का संरक्षण एवं उन्हें प्रदूषण मुक्त रखना आवश्यक है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 रावत ने अपने संबोधन में नमामि गंगे अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों का संरक्षण एवं उन्हें प्रदूषण मुक्त रखना आवश्यक है यह केवल सरकार का ही नहीं अपितु हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी  नवनीत पांडे ने कहा कि हमें नामानि गङ्गे अभियान के उद्देश्यों को आत्मसात करना होगा।

जल संरक्षण हेतु निरन्तर समाज में जनजागरूकता अभियान चलता रहता है

कार्यक्रम अध्यक्ष, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 भंडारी ने कहा कि विश्वविद्यालय पर्यावरण, संस्कृति एवं जल संरक्षण हेतु निरन्तर समाज में जनजागरूकता अभियान चलता रहता है, इस हेतु वह प्रतिबद्ध है। ग्रीन कैम्पस, क्लीन कैम्पस अभियान, मीत-पीपल एवं नौला पूजन जैसे कई अभियान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किये जा रहे है और साथ ही पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से हरेला पीठ की स्थापना भी की है। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे अभियान के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने किया।

हरी झंडी दिखाकर कोसी नदी में जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान हेतु बसों को रवाना किया

इसके पश्चात विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, प्रो0 जे0 एस0 बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर योग, एन एस0एस0 एवं बी0एड0 के छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर कोसी नदी में जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान हेतु बसों को रवाना किया। कोसी पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के स्वयंसेवको ने  कोसी बाजार में जनजागरुकता अभियान चलाया, इसके पश्चात नमामि गंगे अभियान की कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता असवाल एवं नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने बच्चों को कोसी नदी एवं गंगा संरक्षण की सपथ दिलाई। इसके बाद स्वयंसेवको ने कोसी नदी में स्वच्छता अभियान चलाया।

मौजूद लोग

इस अवसर पर योग विभाग के शिक्षक गिरीश अधिकारी, रजनीश जोशी, लल्लन कुमार सिंह, विश्ववजीत वर्मा, विद्या नेगी, मोनिका बंसल एवं सीता राम सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Exit mobile version