Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में इन वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 12/02/2025 को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अपर सचिव उत्तराखंड शासन देहरादून व मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश और नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा के निर्देश में नगर क्षेत्र पांडेखोला
दुगाल खोला, सेलाखोला, धारानौला वार्ड में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

रहें उपस्थित

इस अभियान में महापौर नगर निगम अल्मोड़ा अजय वर्मा व नगर आयुक्त देवेश शासनी, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, नगर निगम के पार्षद ज्योति शाह, अमित शाह ,अभिषेक जोशी उपस्थित रहें। इसके अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ,पर्यावरण  पर्यवेक्षक राजपाल पवार, अविनाश कुमार ,व नगर निगम अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्र व नगर क्षेत्र  के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version