Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्रीन वॉक कार्यक्रम के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया यह खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर
ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत अमन संस्था और उत्तराखंड यूथनेटवर्क ने कसारदेवी क्षेत्र के बल्टा में ग्रीन वॉक के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।

कूड़ा एकत्रित किया

इस दौरान युवाओं ने बल्टा गांव के जंगल में बिखरे प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य कूड़े का एकत्रित किया। साथ ही लोगों से अपने परिवेश को साफ रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालियंटर्स ने भी मदद की।

डीएम ने किया उद्घाटन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने किया। जिलाधिकारी ने स्वयं भी कूड़ा एकत्रित किया तथा लोगों से अपील की कि जंगलों को साफ एवं प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है इसलिए जंगल में कूड़ा डालकर प्रकृति की आबोहवा को दूषित न करें। एकत्र कूड़े को निस्तारित करने के लिए ले जाने के लिए जिला पंचायत अल्मोड़ा ने अपने कार्मिक और एक वाहन भेजा था। इस दौरान युवाओं द्वारा बल्टा के जंगल में करीब दो कुंतल से अधिक कूड़ा एकत्र किया। इसमें कांच की बोतले, पानी की खाली बोतले, केन सहित कई प्लास्टिक के रैपर और अन्य कूड़ा शामिल था।

रहें शामिल

इस मौके पर अमन, उत्तराखंड यूथ नेटवर्क, नेहरू युवा केन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित युवा संगठनों के 42 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version