Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के समस्त 14 सांगठनिक जनपदों में आज स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया ।  जिसमें अल्मोड़ा जनपद के भी सभी 23 मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहां आयोजित हुआ कार्यक्रम

यहां अल्मोड़ा नगर अल्मोड़ा ग्रामीण एवं हवालबाग मंडल का संयुक्त कार्यक्रम बलढौटी स्थित पानी के नौले के पास आयोजित किया गया।

यह लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, जिला महामंत्री भाजयुमो सौरभ वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, संयोजक मनीष बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सलमान खान,  विनोद लटवाल, कोषाध्यक्ष राजू बिष्ट ,सह संयोजक सोशल मीडिया नमन गुरु रानी,  मनोज वर्मा , हिमेंद्रा मत्यानी, सुरेश आर्य , संतोष बिष्ट, तरुण बाराकोटी, ललित वाल्मिकी, निखिल टम्टा, तरुण, ललित वाल्मीकि,निखिल कुमार टम्टा , वैभव सिंह, अंकुर बिष्ट, हिमांशु परगाई,पंकज परगाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version