विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर ले.डॉ ममता पंत के निर्देशन में 24 यू. के. बालिका वाहिनी अल्मोड़ा के कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें परिसर तथा वाटिका सौंदर्यीकरण के साथ साथ स्टैचू क्लीनिंग भी कराई गई।
मानव और प्रकृति का गहरा नाता
कैडेट्स द्वारा परिसर में उपस्थित अपशिष्ट पदार्थ (प्लास्टिक, रैपर आदि) एकत्रित किया गया एवं उनका उचित निस्तारण किया गया। एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर ले.डॉ.ममता पंत ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि मानव और प्रकृति का गहरा नाता है। जहां प्रकृति है, वहां जीवन है और जब इसी प्रकृति को क्षति पहुंचती है तो जीवन पर भी असर पड़ता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी धरती को रहने योग्य बनाने के लिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सके इसके लिए निरंतर प्रयास करें। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर प्रियांशी भाकुनी अंडर, ऑफिसर संगीता तिवारी ,अंडर ऑफिसर प्रीति पांडे , सीनियर सार्जेंट किरन चौहान,सार्जेंट माला गुप्ता, सार्जेंट गुंजन जीना एवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।