Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इन जगहों में चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया खास संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें बीते कल दिनांक 22.06.2025 को  भिकियासैंण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण, तहसीलदार भिकियासैंण,थाना भतरौजखान,चौकी भिकियासैंण पुलिस टीम,नगर पालिका कर्मचारी,आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

इस स्वच्छता अभियान के  दौरान रामगंगा नदी के तट के आसपास सफाई अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,साथ ही अपने आसपास स्वच्छता रखने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही थाना भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में न्यायालय परिषद द्वाराहाट, द्वाराहाट नगर क्षेत्र तथा थाना परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें थाना द्वाराहाट पुलिस टीम द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

Exit mobile version