अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 22 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पंहुचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे हैं।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जिसमें आज सीएम ने अल्मोड़ा पंहुचकर जनसभा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पंहुचे। सीएम के अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के रैमजे इंटर कॉलेज मैदान में भव्य स्वागत किया।
पीएम के अगले कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, यह तय है- सीएम
जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहला नामांकन सांस्कृतिक नगरी में हुआ। यह पार्टी के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुविधा मिल रही है। भाई भतीजावाद को पीछे छोड़ विकास को तवज्जो दी जा रही है। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी पहली बार पिथौरागढ़ के गुंजी, आदि कैलाश, अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने से पर्यटक कारोबार को गति मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। उनके अगले कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, यह तय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ना केवल वोट बैंक की राजनीति की है बल्कि वंशवाद, जातिवाद को बढ़ावा दिया है।
अजय टम्टा ने विकास के लिए किया काम
उन्होंने कहा कि अजय टम्टा ने हमेशा विकास की बात कही है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की चिंता है। इसी का परिणाम है कि जनता उन्हें इस बार रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर लोकसभा भेजेगी।
सभा के दौरान रहें मौजूद
सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम, पूर्व विधायक पूरन फर्रत्याल मौजूद रहे।
जनसभा मे यह लोग रहें उपस्थित
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल, दर्शन रावत, अनिल शाही, गोविंद पिलखवाल, बलवंत भोरियाल, कैलाश गुरुरानी, हरीश पाण्डे, त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, विजय वर्मा, हेमंत कुमार जोशी, ललित लटवाल, ज्योती साह मिश्रा, राकेश देवलाल, कोमल मेहता, सज्जन लाल टम्टा, महेश नेगी, प्रदीप बिष्ट, सुरेश जोशी, महेश नयाल, रवि रौतेला, निर्मल मेहरा, धमेंद्र बिष्ट, लीला बिट, अमित साह, राजीव गुरुरानी, सुरेंद्र मेहरा, अर्जुन बिष्ट, सौरव वर्मा, अजय वर्मा, मानव कनवाल, आनंद सिंह कनवाल, संजय बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, राजू कैड़ा, पूनम पालीवाल आदि लोग उपस्थित रहें।