Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएम हेल्पलाइन जन समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, शिकायत में लापरवाही या विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा की।

दिए यह निर्देश

इस बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन जन समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसलिए किसी भी शिकायत में लापरवाही या विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। डीएम ने विभागवार लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में कार्रवाई लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए राज्य सरकार की जनहितकारी मंशा को धरातल पर उतारना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण फीडबैक प्राप्त किया जाए। वहीं, वास्तविक समाधान सुनिश्चित होने के बाद ही प्रकरणों को बंद किया जाए।

रहें मौजूद

इस बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version