Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जैंती के धामदेव पंहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सालम क्रांति दिवस पर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के तहसील जैंती के धामदेव में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सालम क्रांति दिवस में प्रतिभाग किया और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हर साल धामदेव में मनाया जाता है दिवस

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपाल नाथ की पत्नी सरोली देवी को भी माला पहनकर एवं सोल बढ़कर सम्मानित किया। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है।

25 अगस्त का दिन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिवस
    
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सालम क्रांति देश में विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। शहीद टीका सिंह धामदेव, अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। टीका सिंह का नाम उन गिने-चुने स्थानीय नायकों में आता है जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 25 अगस्त का दिन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है आज के दिन है हमारे वीर नरसिंह एवं टीका सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।  उनके इस बलिदान ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्षेत्र में आंदोलन की एक अलख जगाई थी। इसलिए हमें इस बलिदान का स्मरण हमेशा करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग स्थित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आरबीआई) का किया जिक्र
    
मुख्यमंत्री धामी ने आरबीआई हवालबाग का जिक्र करते हुए कहा कि यह संस्थान आज ग्रामीण अंचल के व्यवसायियों एवं नवयुवकों के लिए रोजगार के नए नए मार्ग के बारे में प्रशिक्षण दे रहा है। अपने उत्पादों एवं सेवाओं का विपणन, मार्केटिंग, ब्रांडिंग आदि के बारे में विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान कर युवकों के लिए रोजगार के अवसर तैयार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

🔰🔰मोरनौल – जैंती से चौकुना दन्योला मोटर मार्ग का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री नरसिंह धानक जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्मारक बनाया जाएगा।
🔰🔰पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख रुपए की घोषणा में 25 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि (कुल 50 लाख रुपए ) स्वीकृत की जाएगी।
🔰🔰 सालम शहीद स्मारक स्थल का पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा मास्टर प्लान बनाकर विकास किया जाएगा। जिसमे यहां मूर्तियों एवं स्मारक को ठीक किया जाएगा।
🔰🔰जैंती से मोर नौला तक मोटर मार्ग में हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
🔰🔰 पनार नदी के सैमदेव नामक स्थान से धामदेव व कुटोली के टाबिसै तक पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।
🔰🔰कुसैल बैंड, जैंती, छाना, खरकुटा से थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
🔰🔰 ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा।
🔰🔰भनोली के महाविद्यालय का उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से परीक्षण कराया जाएगा।
🔰🔰 गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
🔰🔰ध्याडी में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए , खोला में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए, छाना घारकोटा में खेल मैदान के बिना के लिए 25 लाख रुपए  रुपए की धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
🔰🔰 सिल्दिया मल्ला में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
🔰🔰राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की जो बात विधायक जी ने की है इस पर भी विचार किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसएसपी देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,शहीद स्मारक सालम समिति अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनता एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।

Exit mobile version