Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएमओ ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा महिला अस्पताल का गुरुवार को सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे मरीजों से वहां मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

मरीजों को हर हाल में दी जाए उचित स्वास्थ्य सेवाएं

मरीजों से उनका हाल जाना। संबंधित को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को हर हाल में उचित स्वास्थ्य सेवाएं दी जानी चाहिए।

Exit mobile version