Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस लाईन के आवासीय भवनों के निरीक्षण पर पंहुचे सीओ अल्मोड़ा, दिए जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 16.02.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा के अधि0/कर्म0गणों के आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। 

दिए यह निर्देश

इस मौके पर उन्होंने टाईप I, टाईप II व टाईप III के सभी आवासीय भवनों व परिसरों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं को जांचा। आवासीय परिसर में पुलिस परिवार के सदस्यों से समस्याएं पूछी। उनकी जल्द से जल्द निवारण करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा को निर्देशित किया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम को निर्देशित किया कि जो भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है उनके मेंटेनेंस हेतु ससमय मुख्यालय को प्रस्ताव भेजें।

रहें मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, लाईन सूबेदार स0पु0 मोहित कुमार, अपर उ0नि0 दामोदर कापड़ी, लाईन मेजर अजय मिश्रा मौजूद रहें।

Exit mobile version