Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घर में घुसा कोबरा सांप, सफल रेस्क्यू कर निकाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज राजपुर जोशी खोला नियर धूणी मंदिर के पास एक मकान में एक सांप घुसने से हड़कंप मच गया।

सांप का सफल रेस्क्यू

बताया कि जसवंत पवार के मकान के बाथरूम में एक कोबरा प्रजाति का सांप बाथरूम के दीवार की चौखट के अंदर घुस गया। जिसके बाद इसकी सूचना भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद लक्ष्मेश्वर अमित साह मोनू को दी गई। वह मौके पर पंहुचे। उन्होंने रेंजर मोहन राम को अवगत कराया और तत्काल से रेंजर मोहन राम ने वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा।इसके बाद तुरंत अमित साह मोनू,सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी, राहुल मनराल,नीरज नेगी मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। जिस पर आभार जताया।

Exit mobile version