Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आचार संहिता: 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर निकले तो देना होगा जवाब, जानें यह जरूरी नियम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

50 हजार से ज्यादा नकदी मिलने पर होगी पूछताछ

ऐसे में जरूरी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव के दौरान रकम खर्च करने वाली पार्टियों पर नजर रखने के लिए जिले में निर्वाचन विभाग ने टीमों का गठन किया है। यह टीम पूरे जिले में निगरानी रखेंगी।  वहीं, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च के लिए 95 लाख की रकम तय की है।

आयोग ने लागू किए सख्त नियम

जिस पर आयोग की ओर से सख्त नियम लागू किए गए हैं। इस नियम के तहत आचार संहिता के दौरान यदि किसी व्यक्ति के पास पचास हजार से अधिक कैश मिलता है तो उस व्यक्ति को कैश के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही रकम कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही है इसका भी विवरण देना होगा। सही जानकारी नहीं होने पर आचार संहित उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बैंक खातों से लेनदेन व डिजीटल पेमेंट पर भी निगरानी होगी।

Exit mobile version