Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनवरी में ठंड का कहर, टूटा 11 साल का रिकॉर्ड

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है‌। जनवरी के महीने में सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। लगातार बढ़ती ठंड से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बदलते मौसम से परेशानियां बढ़ा दी है।

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार जनवरी में पारा बढ़ने की जगह शीत दिवस (कोल्ड-डे) बढ़ रहे हैं। अभी तक कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में पांच शीत दिवस रिकॉर्ड किए गए हैं। इस मामले में पिछले 11 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2013 जनवरी में आठ बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या इससे कम रिकॉर्ड किया गया था। इस साल अभी तक 5 बार ऐसा हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे जाता है तो उसे कोल्ड डे माना जाता है। जनवरी में ठंड का कहर जारी है‌।

Exit mobile version