Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कड़ाके की ठंड में इजाफा, तापमान में गिरावट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह शाम ठिठुरन में तेजी से इजाफा हो रहा है। सुबह कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है।

ठंड में इजाफा

मौसम में बदलाव के साथ रात में गिरे पाले और सुबह की कड़ाके की ठंड लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। इससे सुबह के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पर्यटक स्थल बिनसर समेत कई इलाकों में रात का पारा माइनस तक पहुंच रहा है। शनिवार को अल्मोड़ा के कोसी घाटी क्षेत्र में दिन में घने कोहरे दिक्कत बढ़ाई। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

Exit mobile version