Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बढ़ने लगी ठंड, विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान इतने डिग्री सेल्सियस पंहुचा

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। दिसंबर का महीना आधा चला गया है। जिसमें ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है। उत्तराखंड में सुबह-शाम गिर रहे पाले के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड में इजाफा

अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात के समय इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट आई है। जागेश्वर धाम में पौधों पर पड़ी ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदलने लगी है। इससे ठंड में काफी इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version