Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कलेक्ट्रेट रोड की बदली सूरत; चौड़ीकरण के बाद डामरीकरण शुरू, अधिवक्ता कवींद्र पन्त ने जताया आभार

अल्मोड़ा: नगर की मुख्य कलेक्ट्रेट रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब इस पर डामरीकरण (पिचिंग) का काम तेजी से शुरू हो गया है।

जताया आभार

सड़क की सुधरती स्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने जिला प्रशासन और लोनवि (PWD) के अधिकारियों का आभार जताया है। अधिवक्ता कवीन्द्र पन्त ने इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए वर्तमान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता के प्रयासों की सराहना की है।
​पत्राचार और लगातार प्रयासों से मिली सफलता

​गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट रोड का चौड़ीकरण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत होना तय हुआ था। हालांकि, लंबे समय तक इस घोषणा पर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सड़क की खस्ताहाली को देखते हुए पूर्व बार उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त ने बीते वर्षों में मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी स्तर पर लगातार पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर इस मामले पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। कवीन्द्र पन्त के निरंतर प्रयासों के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने इस मामले में विशेष पहल की थी, जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष मई 2025 से कलेक्ट्रेट रोड के सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य धरातल पर शुरू हो सका।अब, वर्तमान जिलाधिकारी अंशुल सिंह के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने तय समय सीमा के भीतर चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया है और सड़क पर डामरीकरण का काम भी प्रारंभ कर दिया है। सड़क के चौड़े और चमकदार होने से स्थानीय निवासियों और कलेक्ट्रेट आने-जाने वाले फरियादियों को जाम और बदहाल रास्ते से बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version