अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ग्राम सभा शैलगूठ में नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य और पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने ग्राम विकास की दिशा में एक खास पहल के साथ सराहनीय कार्य किया है।
लंबे समय से बंद पड़े एक महत्वपूर्ण कलमठ को खुलवाया
उन्होंने वर्षों से बंद पड़े एक महत्वपूर्ण कलमठ (नाली मार्ग) को खुलवाकर न केवल सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि स्थानीय जनता को एक बड़ी परेशानी से राहत भी दिलाई है। जानकारी के अनुसार यह कलमठ पिछले 15-20 वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा था, जिससे वर्षा के मौसम में रोड के बीचोंबीच पानी भरने लगता था। इससे लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही थी। जिसमें स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहनों के लिए यह समस्या खतरनाक भी बन गयी थी। जिसमें बाद स्थानीय नागरिकों ने कपिल मल्होत्रा को इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बिना किसी देरी के नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस कलमठ की तत्काल सफाई और मरम्मत की मांग की। अधिकारियों से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद विभाग की ओर से तुरंत कार्य प्रारंभ कर दिया गया और कुछ ही समय में कलमठ पूरी तरह खोल दिया गया।
जनता ने जताया आभार
जिसके बाद जनता ने कपिल मल्होत्रा और नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद किया। साथ ही लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह पंचायत प्रतिनिधि हर समस्या पर तत्परता से कार्य करें, तो ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं। कपिल मल्होत्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा करना है। “हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता देकर हल करना ही मेरा संकल्प है,”