Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेपरलेस रजिस्ट्री और UCC पोर्टल की विसंगतियों से आमजन को हो रहीं दिक्कतें, जिला बार एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला बार एसोशिएशन अल्मोड़ा द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्री और UCC पोर्टल की विसंगतियों से आमजन को हो रही परेशानियों व स्टांप वेंडर आदि से होने वाले नुकसान के संबंध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

कहीं यह बात

जिसमे  जिला बार अल्मोड़ा के कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैनवाल ने UCC  पोर्टल में विवाह, वसीयत के पंजीकरण में आ रही परेशानियों का ज़िक्र किया तथा पेपर लेस रजिस्ट्री विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पेपर लेस रजिस्ट्री से जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री होने तथा भूमाफिया जैसे लोगों द्वारा ग्रामीणों की जमीनों को हड़पने की संभावना है। इस सभा और प्रदर्शन के बाद उपज़िलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

Exit mobile version