Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निर्मित पार्किंग के संचालन के लिए निविदा आदि की प्रक्रिया जल्द करें पूरी- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बीते कल गुरुवार को समीक्षा बैठक की।

दिए यह जरूरी निर्देश

इस बैठक में उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन एवं निर्मित पार्किंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनके संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पार्किंग बनकर तैयार हो गई हैं, उनका थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन आदि की कार्यवाही करते हुए उनके संचालन की प्रक्रिया शीघ्र करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पार्किंग का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों में समय सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि निर्मित पार्किंग के संचालन के लिए निविदा आदि की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए । जिलाधिकारी ने जीजीआईसी अल्मोड़ा के निकट नवनिर्मित पार्किंग के संचालन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।

रहें उपस्थित

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्र, सीएनडीएस हरीश प्रकाश समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Exit mobile version