Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:  इतने अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, समय पर प्रक्रिया पूरी न होने पर बंद हो सकते हैं गैस कनेक्शन​

अल्मोड़ा: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इन उपभोक्ताओं को आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ई-केवाईसी कराने के निर्देश

साथ ही तय समय सीमा के भीतर इस विधिक प्रक्रिया को पूरा न करने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन तत्काल प्रभाव से बंद किए जा सकते हैं। इस संबंध में इंडेन गैस सर्विस चौघानपाटा के प्रबंधक मुकेश जलाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में एजेंसी के पास करीब 22 हजार घरेलू एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से अभी भी 3 हजार से अधिक सामान्य उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के ढाई सौ से ज्यादा लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित चल रही है। इस अनिवार्य सत्यापन कार्य को पूरा करने के लिए अब केवल एक सप्ताह का समय शेष बचा है। यह डिजिटल सुविधा संबंधित मोबाइल ऐप के अलावा मुख्य गैस सिलेंडर वितरण केंद्रों पर भी उपलब्ध कराई गई है।

Exit mobile version