Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के शिक्षा संकाय में चले तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में चले तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया है।

महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है 8 मार्च

जिसमें गुरुवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित किया गया। समापन के अवसर पर सोबन सिंह जीना परिसर के निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वभर में हर साल 08 मार्च को महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है।

जागरूक हेतु कार्यक्रम होते हैं आयोजित

वहीं शिक्षा संकाय की विभाग अध्यक्ष व डीन प्रो भीमा मनराल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीलम ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम इंस्पायर इंक्लूजन (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) रखी गई है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर डॉ रिजवाना सिद्दीकी, लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की संयोजक डॉ संगीता पवार, डॉ ममता असवाल, डॉ भास्कर चौधरी, डॉ देवेंद्र सिंह चम्याल, मंजरी तिवारी, अंकिता कश्यप, सरोज जोशी, मनोज कुमार, डॉ ममता कांडपाल मौजूद रहे।

Exit mobile version