Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: 13वीं एशियन जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अखिलेश सिंह ने जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के अखिलेश सिंह को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार अखिलेश सिंह ने मलेशिया में हुई 13वीं एशियन जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। जिसके बाद बताया गया है कि अल्मोड़ा लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। उन्होंने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट की देखरेख में यह मुकाम हासिल किया है।

Exit mobile version