Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: शोधवृत्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि, एसएसजे विवि की शोधार्थी पूजा बिष्ट को राजनीति शास्त्र में मिली पीएचडी की उपाधि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की होनहार शोधार्थी पूजा बिष्ट ने दिनांक 25 जुलाई 2025 को एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में अपने पीएच.डी. शोधप्रबंध पर “उत्तराखंड में महिला पुलिस व्यवस्था का विश्लेषणात्मक अध्ययन: विशेष सन्दर्भ – जनपद अल्मोड़ा (2010 से वर्तमान तक)” विषय पर सफलतापूर्वक  वायवा सम्पन्न किया।

शोधकार्य की सराहना की

वायवा के परीक्षक दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से आमंत्रित थे, जिन्होंने शोधकार्य की गहराई, प्रस्तुति शैली, और विषय की प्रासंगिकता की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि यह शोध समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं महिला अध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है। यह उपलब्धि शोधार्थी की निरंतर मेहनत, मार्गदर्शक के कुशल निर्देशन और विषय के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह क्षेत्र, परिवार एवं विश्वविद्यालय—सभी के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version