Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: उत्तराखंड की टीम में क्रिकेटर शांतनु का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के होनहार किक्रेट खिलाड़ी शांतनु राणा को बधाई दीजिए। उनका चयन प्रतिष्ठित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम में हुआ है।

टीम में चयन

इस संबंध में कोच राजेंद्र राणा ने बताया कि नगर के जाखनदेवी निवासी युवा क्रिकेटर शांतनु ने पिछले वर्ष भी उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रतिनिधित्व किया था, और इस बार चयनकर्ताओं ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। शांतनु ने अपनी अपनी सफलता का श्रेय कोच राजेंद्र राणा को दिया है। उनके उत्तराखंड की टीम में लगातार दूसरी बार चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

जताई खुशी

उनकी इस उपलब्धि विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अरूण बग्याल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के सेक्रेटरी हर्ष गोयल, गजेंद्र सिंह राणा, गोपाल सिंह जीना, चंदन लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, मनोज सिंह पवार, ललित कनवाल समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version