Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में दीपांशु रोतैला ने जीता स्वर्ण पदक, अब इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। अल्मोड़ा के रानीखेत के दीपांशु रौतेला ने स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

जीता पदक

जानकारी के अनुसार मुए थाई एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से देहरादून में स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमे रानीखेत के दीपांशु रौतेला ने स्वर्ण पदक जीता है। राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर दीपांशु रौतेला अब 9-14 जून तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में होने जा रही राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। दीपांशु वर्तमान में जीजीआईसी द्वाराहाट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।

दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, नीलेश जोशी, विशान क्षेत्री, प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, पायल बिष्ट आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version