Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका के हर्षित पांडेय व राज कुमार ने राज्य स्तर में हासिल किया प्रथम स्थान, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका के हर्षित पांडेय व राज कुमार को बधाई दीजिए।

किया गया सम्मानित

दोनों ने राज्य स्तर में प्रथम स्थान हासिल किया है। जानकारी के अनुसार रुड़की में राज्य स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के हर्षित पांडेय ने एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज कुमार ने एकल शास्त्रीय वादन में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्र अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्कूल लौटने पर दोनों छात्रों को सम्मानित किया गया।

दी शुभकामनाएं

हर्षित और राज कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों व अन्य लोगों ने खुशी जताई है और दोनों को बधाई दी है।

Exit mobile version