Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: जूजित्सू चैंपियनशिप: श्रीलंका में दमखम दिखाएंगे रानीखेत के यह दो खिलाड़ी

रानीखेत: श्रीलंका के डिगाना में दक्षिण एशियाई जूजित्सू चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। जिसमें रानीखेत के दो प्रतिभावान खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मिली जानकारी के अनुसार जूजित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक सतीश जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल तक चलेगी। बताया कि नीलेश जोशी इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। वहीं दीपांशु रौतेला 62 किग्रा भार वर्ग की सीनियर फाइटिंग स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। रानीखेत के खड़ी बाजार निवासी इन दोनों युवाओं के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। दोनों खिलाड़ी ‘साउथ एशियन जूजित्सु फेडरेशन’ के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना कौशल दिखाएंगे।

Exit mobile version