Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कार्तिक बोरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के कार्तिक बोरा भारतीय सेना में अफसर बन गये है ।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मूल रूप से ग्राम खेरदा पोस्ट बजवाड़, अल्मोड़ा निवासी चंदन सिंह बोरा और अल्का बोरा के पुत्र कार्तिक बोरा पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अफसर बन गये हैं।भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही धारानौल निवासी होनहार कार्तिक बोरा सेना में लेफ्टिनेंट बन गये। परेड में भाग लेने पहुंचे कार्तिक के माता-पिता ने शान से बेटे के कंधों पर फित्तियां लगाई। उनके सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version