Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: जिले के मयंक लोहनी ने एसएससी (एनसीसी) विशेष प्रविष्टि परीक्षा में पाई सफलता, मिली ऑल इंडिया तीसरी रैंक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दुगालखोला क्षेत्र के मयंक लोहनी को बधाई दीजिए।

यहां मिलेगा प्रशिक्षण

उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में घोषित एसएससी (एनसीसी) स्पेशल एंट्री-58 (पुरुष) कोर्स (अक्टूबर 2025) की मेरिट सूची में मयंक ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त की है और क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।

इस प्रवेश योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत मयंक भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगे।

परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर

मयंक की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा से हुई, जहाँ उन्होंने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की। मयंक के पिता नीरज लोहनी, जो स्वयं भारतीय सेना में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं, और माता चंचल लोहनी ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। मयंक मूलतः ग्राम खडकुना के निवासी है उनके ताऊजी शास्त्री गिरीश चन्द्र लोहनी प. गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज मे प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मयंक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे परिवार, क्षेत्रवासियों और जनपद में हर्ष की लहर है।

Exit mobile version