Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनें मयंक मनराल, कठिन परिश्रम से पाया मुकाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा के मयंक मनराल को बधाई दीजिए। मयंक O.T.A गया से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गये हैं।

परिवार में खुशी की लहर

मयंक ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से प्राप्त की। उसके बाद बी.टेक की डिग्री ग्राफिक एरा देहरादून से पास की। मयंक ग्राम फपना, पोस्ट आफिस बज्वाड़ जिला अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं। वर्तमान में इनका परिवार गोलना करड़िया अल्मोड़ा में रहता है। इनके पिताजी महेन्द्र सिंह मनराल 16 कुमाऊ से ऑनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हैं। इनकी माता गीता मनराल गृहिणी हैं। इनकी बहन रेनू व जीजा अनिल मलारा दोनों ही सोफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मयंक ने कठिन परिश्रम करते हुए अपना व अपने दादा स्व० प्रताप सिंह मनराल व दादी स्व० वचुली देवी का सपना साकार किया है। इन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त करके अपने गाँव व नाम रोशन किया है । मयंक के चयन पर क्षेत्र व परिवार में खुशी की लहर है।

Exit mobile version