Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: डीडीए में जूनियर इंजीनियर बनें ऋतुराज कांडपाल, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के धौलछीना विकासखंड के बड़गल गांव निवासी होनहार ऋतुराज कांडपाल को बधाई दीजिए।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

उनका चयन दिल्ली विकास प्राधिकरण में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। वर्तमान में उनका परिवार अल्मोड़ा के जाखनदेवी मोहल्ले में रहता है। जबकि मूल रूप से वह ग्राम बड़गल ,बाडे़छीना के निवासी हैं।  ऋतुराज के पिता हेमचंद्र कांडपाल वर्तमान में सहायक खंड विकास अधिकारी गदरपुर के पद पर कार्यरत हैं। तथा उनकी माता ग्रहणी है। ऋतुराज बचपन से ही मेधावी रहे हैं उन्होंने दो बार गेट परीक्षा उत्तीर्ण की तथा वर्तमान में एनआईटी प्रयागराज से एम टैक कर रहे हैं। ऋतुराज की इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version