अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के होनहार खिलाड़ी संकल्प कनवाल का चयन 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस प्रतियोगिता के लिए चयन
इस संबंध में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल ने बताया कि विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के कक्षा सातवीं के छात्र संकल्प ने बीते दिनों चयन प्रक्रिया प्रतिभाग किया था। इस दौरान शानदार प्रदर्शन पर उनका अंडर-14 राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आगामी एक दिसंबर से उमरिया मध्य प्रदेश में होगा। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
जताई खुशी
जिस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अरूण बग्याल, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, शेखर लखचौरा, कुंदन लटवाल, कोच मनीष कनवाल, भोला कनवाल, दीपक वर्मा, दीपक शाही, गणेश शाही, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।