Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:‌ दीजिए बधाई: सीनियर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता, हर्षित बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के रानीखेत के होनहार खिलाड़ी हर्षित बिष्ट को बधाई दीजिए। उन्होंने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


दी शुभकामनाएं


मिली जानकारी के अनुसार हर्षित ने ‘तीसरी उत्तराखंड सीनियर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। हर्षित के मुख्य कोच काव्य तलरेजा ने प्रतियोगिता में उनके सफर की जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण पदक तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। हर्षित ने बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबलों में सर्विसेज, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे मजबूत क्षेत्रों के बेहतरीन खिलाड़ियों को शिकस्त देकर यह शीर्ष स्थान हासिल किया।‌ हर्षित की इस बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version