अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के स्पोर्ट्स कैडेट रघुराज सिंह को बधाई दीजिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीता है।
जीता यह पदक
मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में फुजैराह अंतरराष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता 10 मई से 14 मई तक चली। इस प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के स्पोर्ट्स कैडेट्स आर्यवीर, पुनीत और रघुराज सिंह ने हिस्सा लिया। जिसमे बीकानेर (राजस्थान) निवासी स्पोर्ट्स कैडेट रघुराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
दी शुभकामनाएं
जिस पर इस उपलब्धि पर केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने कहा कि रघुराज सिंह ने कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी को गौरतान्वित किया है। साथ ही शुभकामनाएं भी दी है।