Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में अण्डर 14 वर्ग के बालिका वर्ग में छात्रा अराध्या शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 54वी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 जो दिनांक 23.04.2025 तक आयोजित की गई।

जीता मेडल

जिसका आयोजन स्थल पी०एम० श्री केन्द्रीय विद्यालय महकमपुर देहरादून में हुआ। जिसमे टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में अण्डर 14 वर्ग के बालिका वर्ग में पी०एम०श्री केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा अराध्या शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता है। अराध्या ने अल्मोड़ा टेबल टेनिस एकेडमी के कोच हरेन्द्र प्रसाद के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दी शुभकामनाएं

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय टेबल टेनिस एकेडमी के कोच हरेन्द्र प्रसाद व अपने माता पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य को दिया। इनकी इस सफलता में विपिन शर्मा, गिरीश उप्रेती, प्रदीप बनकोटी, हिमाशु पेटशाली, अखिल रतन, दीवान बिष्ट, अमन कुमार, सुमित साह, प्रफुल जोशी, निर्मल रावत, सौरभ नैनवाल आदि व्यक्तियो के द्वारा खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी गई है।

Exit mobile version