Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: शिक्षक कृपाल सिंह हुए सम्मानित, मिला विज्ञान प्रसार सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का सम्मेलन आयोजित किया गया।

किया सम्मानित

इस सम्मेलन में अल्मोड़ा जिले के ब्लाक भिकियासैंण के राजकीय जूनियर हाईस्कूल मुनियाचौरा के विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला को सम्मानित किया गया। उन्हें राज्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विज्ञान प्रसार सम्मान दिया गया। उन्हें यह सम्मान डॉ जितेंद्र सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी दिया।

Exit mobile version