Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: उत्तराखंड राज्य मुए-थाई चैंपियनशिप, जिले की टीम ने जीते 06 पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड राज्य मुए-थाई चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जीते पदक

जानकारी के अनुसार बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड स्टेट मुए-थाई चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसमे अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीते है। जिसमे टीम ने छह पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। कराटे व मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी यशपाल भट्ट, रोहित मंडल और नीतिश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा अमन प्रसाद ने रजत और कृतिका अधिकारी व सिमरन सिजवाली ने कांस्य पदक जीते। 

दी बधाई

जिस पर खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। साथ ही उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, दीप्ती पाण्डे, विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने बधाई दी है।

Exit mobile version