Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: वरूण का 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन, यहां होगी प्रतियोगिता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चिलियानौला नगर पालिका निवासी वरुण उप्रेती को बधाई दीजिए।

दो जनवरी को होगी प्रतियोगिता

जानकारी के अनुसार वरूण का 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर 14 बालक) वर्ग के लिए चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। हॉकी प्रशिक्षक और राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक महरा ने बताया कि दो जनवरी को प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में होगी।

Exit mobile version