Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवा शटलर लक्ष्य सेन को दीजिये बधाई, थॉमस कप टूर्नामेंट में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चाइना में थॉमस कप का आयोजन होने वाला है। जिसमें अल्मोड़ा जिले के निवासी व युवा शटलर लक्ष्य सेन भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस टूर्नामेंट का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि इस टूर्नामेंट आगामी 27 अप्रैल से पांच मई तक रिपब्लिक ऑफ चाइना के चेंगडू में अयोजित होगी। जिसमें लक्ष्य सेन एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। जबकि उनके पिता डीके सेन को भारतीय टीम के कोच के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

गृह जनपद में खुशी की लहर

दरअसल पिछले साल लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन पर भारत ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने नाम किया था। भारतीय टीम में पिता-पुत्र की जोड़ी के चयन पर गृह क्षेत्र अल्मोड़ा में खुशी की लहर है।

दी शुभकामनाएं
  
जिस पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, डीएम विनीत तोमर, एसएसपी देवेंद्र पींचा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शेखर लखचौरा, हेम तिवारी, संजीव अग्रवाल, राम अवतार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, राकेश जायसवाल, गोकुल सिंह मेहता, डॉ. संतोष बिष्ट, नंदन रावत, अमरनाथ सिंह, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल, संजय नजजौन, विजय प्रताप सिंह, डीके जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, कमल गुप्ता, दीपक वर्मा, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, अतुल जोशी, सीएस काण्डपाल, डॉ. पीके मेहता ने खुशी जताते हुई शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version