Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: जिले के 14 खिलाड़ियों का प्रदेश की टीम में चयन, इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के डिस्ट्रिक एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के 14 खिलाड़ियों का प्रदेश की टीम में चयन हुआ है।

राजस्थान में होगी प्रतियोगिता

जानकारी के अनुसार इन खिलाड़ियों ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। इस टीम में मयंक पिलख्वाल, साक्षी रॉयल, अंशिका बिष्ट, वेदांश भंडारी, काजल कांडपाल, खुशी नेगी, प्रनील बिष्ट, दीक्षा कांडपाल, गार्गी मेहता, ललित मोहन गैड़ा, मयंक गैड़ा, प्रतीक बिष्ट, अवनि बिष्ट, कनक नेगी शामिल हैं। इस संबंध में प्रशिक्षक कमल बिष्ट, महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता 18 से 23 जनवरी तक जयपुर राजस्थान में होगी।

Exit mobile version