Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: एसएसजे विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: अल्मोड़ा के दीपांशु पांडे को मिला वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, लॉ में किया टॉप


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा के दीपांशु पांडे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहल्ला दुबकिया निवासी एडवोकेट दीपांशु पांडे को बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल द्वारा प्रतिष्ठित ‘वाइस चांसलर स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया गया।


​चुनी कानून की राह


दीपांशु की शैक्षणिक यात्रा काफी दिलचस्प और प्रेरणादायी रही है। एमएससी भौतिकी जैसी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने एक लीक से हटकर फैसला लिया और कानूनी क्षेत्र में कदम रखा। डॉ. जीवन चंद्र पांडे और शोभा पांडे के पुत्र दीपांशु का यह निर्णय किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित है।


​गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता देने का संकल्प

​आज के समय में जब अदालती खर्चे और कानूनी पेचीदगियां आम आदमी के लिए न्याय पाना मुश्किल कर देती हैं, ऐसे में दीपांशु ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के उन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए एक मजबूत सहारा बनना है, जो जागरूकता या संसाधनों की कमी के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मुफ्त और सुलभ कानूनी सहायता पहुंचाना है, ताकि देश की न्याय प्रणाली में हर वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

दी बधाई

​दीपांशु पांडे की इस अभूतपूर्व सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version