Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: कड़ी मेहनत का फल, आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र उत्कर्ष बिष्ट ने पास की NDA की परीक्षा, हासिल की इतनी रैंक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र उत्कर्ष बिष्ट ने कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्कर्ष बिष्ट ने एनडीए की परीक्षा 186 रैंक के साथ उत्तीर्ण की है। जानकारी के अनुसार उत्कर्ष बिष्ट यहां स्प्रिंग फील्ड निवासी हैं। उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। साथ ही प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने उत्कर्ष बिष्ट को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version