अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल के सातवीं के छात्र ऐश्वर्य शर्मा को बधाई दीजिए।
दी शुभकामनाएं
ऐश्वर्य शर्मा ने दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 39 वीं राष्ट्रीय सब – जूनियर क्योरूगी ताइक्वाडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।