अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 12.06.2024 से 14.06.2024 तक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में आयोजित 22 वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस-कन्ट्री प्रतियोगिता 2024 में जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाईन में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी ने 10 कि0मी0 क्रॉस-कन्ट्री में व्यक्तिगत रुप से प्रथम स्थान कर स्वर्ण पदक अर्जित कर जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।
दी बधाई
देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 22 वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस-कन्ट्री प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी को बधाई दी गई है।