Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्पीड़न के  विरोध में कांग्रेस ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

अल्मोड़ा : केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिशोध एवं द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्पीड़न जो प्रवर्तन निदेशालय ई डी के माध्यम से किया जा रहा है के विरोध में अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने आज जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में चौघानपाटा में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए द्वेष की राजनीति कर रही है

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए द्वेष की राजनीति कर रही है जिसको कदापि सहन नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव से डरने वाली नहीं है तथा भाजपा सरकार के इस तरह के रवैये का हमेशा विरोध करेगी।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,दीपांशु पाण्डेय,लता तिवारी,संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी,धीरेन्द्र गैलाकोटी,हेम तिवारी,राबिन भण्डारी, संदीप बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय,जया जोशी,अख्तर हुसैन,रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version