Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा- युवाओं का हो रहा सबसे ज्यादा उत्पीड़न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

दिया धरना प्रदर्शन

इस मौके पर धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा‌‌ कि आज भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा कोई पीड़ित है तो वो युवा है। आज धामी सरकार में सबसे ज्यादा युवाओ का उत्पीड़न हो रहा है। आज जिस तरह से भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे है और भाजपा से जुड़े हुये लोगो की इसमें संलिप्ता पाई जा रही है, उससे साफ स्पष्ट है कि भाजपा पेपर लीक करने वालो को संरक्षण देने का काम कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

रहें उपस्थित

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र साह दीपक कुमार, अरविन्द रौतेला, गोविन्द मेहरा, अम्बिराम आर्य,दीप डांगी, कुंदन रौतेला, नारायण पाण्डेय, बलवंत बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी नवाज़ खान, नरेंद्र बनोला, भैरव गोस्वामी, दानिश कुरैसी, रमेश भाकुनी, दीपक, इसरार अहमद,, बृजेश पाण्डेय, राधा बिष्ट जया जोशी विपुल कार्की हर्ष कनवाल, देव कनवाल  अजित कार्की जगदीश तिवारी, सुशील साह, दीवान सिंह, विनोद वैष्णव, परितोष जोशी, धीरज गैलकोटी, शशांक माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Exit mobile version