Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस कमेटी ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर उठाई यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

कहीं यह बात

जिसमें उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार और हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं,  आज भाजपा के राज मे सरकारी अधिकारी कर्मचारी कोई भी सुरक्षित नहीं है भाजपा के नेता, विधायक खुलेआम मारपीट कर रहे है अल्मोड़ा जैसे शांत शहर मे अपराधी खुलेआम पुलिस को ललकार रहे उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक उस बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पायी है जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि अपनी छवि बचाने तक सीमित हो गई है।

चलाया जाए यह अभियान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

दी यह चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

रहें उपस्थित

ज्ञापन देते समय कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार ऐसोसियन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बी के पाण्डे,  गोविन्द मेहरा,पार्सद दीपक कुमार, अनूप भारती मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनजय साह, सुभाशु रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान,ललित सतवाल,  साहबुद्दीन,शरद साह दीपा साह,ललित सतवाल, रविंद्र टम्टा,दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत पारितोष जोशी उपस्थित रहे।

Exit mobile version